मंगलवार 10 मार्च 2026 - 22:13
आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा खामेनेई, अपने शहीद पिता की तरह, दुश्मनों की आंखों में कांटे के समान हैं।उस्ताद हौज़ा ए इल्मिया सिद्दीक़ा फ़ातेमा

हौज़ा / गोरगान स्थित हज़रत सिद्दीक़ा फ़ातेमा स.ल.महिला मदरसे की उस्तादा, अतीय्या वहीद ने कहा कि आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा खामेनेई अपने शहीद पिता की तरह, दुश्मनों की आंखों में खटकते हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , गोरगान में आयतुल्लाह सैय्यद मुज्तबा खामेनेई हफ़िज़हुल्लाह के प्रति निष्ठा व्यक्त करने के लिए गोलिस्तान प्रांत के उलेमा और धर्मगुरुओं का एक विशाल सम्मेलन, गोरगान के इमाम खुमैनी र.ह. मदरसे में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पूरे गोलिस्तान प्रांत से उलेमा और धर्मगुरु शामिल हुए।

यह आयोजन गोलिस्तान प्रांत में वलीए फ़कीह के प्रतिनिधि आयतुल्लाह सैय्यद काज़िम नूरमुफ़िदी के सहयोग और गोरगान में वलीए फ़कीह के प्रतिनिधि कार्यालय, महिला एवं पुरुष हौज़ा ए इल्मिया तथा उत्तरी क्षेत्र के इस्लामी केंद्र के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस सम्मेलन के दौरान एक साक्षात्कार में, गोरगान स्थित हज़रत सिद्दीक़ा फ़ातेमा (स.ल.) महिला मदरसे की उस्तादा, श्रीमती अतीया वहीद ने कहा,इमाम खामेनेई, अपने शहीद पिता की तरह, दुश्मनों की आंखों में कांटे के समान हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha